डीएम को फोटो देती बाबरी क्षेत्र के हिरन वाड़ा की छात्रा विशाखा पुंडीर
- फोटो : SHAMLI
बाबरी। गांव हिरनवाड़ा निवासी दुष्यंत पुंडीर की बेटी विशाखा पुंडीर मेरठ में एमए द्वितीय आर्ट की छात्रा है। वह मेरठ रहकर पढ़ाई कर रही है। लॉकडाउन के चलते छात्रा अपने घर आई हुई है। कोरोना महामारी के चलते समाचार पत्रों व सोशल मीडिया में डीएम जसजीत कौर की कार्यशैली से प्रभावित होकर छात्रा ने डीएम की तस्वीर अपने हाथों से बनाई। शुक्रवार को छात्रा विशाखा अपने भाई विजय प्रताप के साथ कलक्ट्रेट पहुंची और डीएम को तस्वीर भेंट किया। डीएम ने तस्वीर देखकर छात्रा की सराहना की।