फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ सिटी के आश्वासन पर सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। महर्षि वाल्मीकि पर टिप्पणी करने के मामले में आरोपी युवक और सीओ सिटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी शुक्रवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। नगरपालिका में धरना जारी रहा। शाम को सीओ सिटी धरना स्थल पहुंचे। उनके आश्वासन पर सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी।
शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी एक युवक ने बुधवार को सोशल मीडिया पर महर्षि वाल्मीकि पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिससे वाल्मीकि समाज ने आक्रोश फैल गया था। समाज के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।। इसके बाद वह सीओ सिटी जितेंद्र कुमार से भी मिले थे। आरोप है कि सीओ सिटी ने भी आरोपी का बचाव करते हुए महर्षि वाल्मीकि पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसे लेकर वाल्मीकि समाज के लोग युवक के साथ ही सीओ सिटी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नगरपालिका के सभी सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह करने का कार्य भी बंद रहा। इसके चलते शहर में कूड़े के ढेर लगे रहे। शुक्रवार शाम सीओ सिटी जितेंद्र कुमार धरना स्थल पर पहुंचे। सीओ ने अपने शब्दों पर खेद प्रकट किया और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद वाल्मीकि समाज ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। सफाई कर्मियों ने भी अपनी हड़ताल वापस ले ली। इस अवसर पर घनश्याम पारचा, प्रदीप मायूस, विपिन चंदेलिया, शशिकांत, धर्मेंद्र झंझोट, प्रवेश पाहिवाल, नानक, अनिल, जितेंद्र टांक, योगेश पाहिवाल, संजय बिड़ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें