फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप मोगा को बनाया जनपद प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीप मोगा बने जनपद प्रमुख
विज्ञापन

थानाभवन। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में नगर निवासी संदीप मोगा को जिला नीति एवं शोध विभाग का शामली जनपद प्रमुख बनाया गया है। युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी व प्रदेश प्रमुख नीति व शोध विभाग संतोष जायसवाल के जारी पत्र में प्रदेशभर में 19 जिला प्रमुख के नाम घोषित किए गए हैं। जिनमें थाना भवन निवासी संदीप मोगा को नीति व शोध विभाग का शामली जिला प्रमुख बनाया गया है। मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला मंत्री संदीप मोगा को जिला नीति एवं शोध जिला प्रमुख बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान जिला महामंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह व मंडल अध्यक्ष राकेश राणा ने मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभासद प्रेम चंद, मंडल महामंत्री रवींद्र गोयल, मंडल उपाध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष अंजुज संगल, गोपाल सैनी, महेश पांचाल, भूमेश नारंग व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें