फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल के परिवार के 11 सदस्यों के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। दिल्ली में कांस्टेबल के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कांस्टेबल के परिवार के 11 सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। ब्लाक सैंपलिंग नोडल अतुल गर्ग ने बताया कि कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। कांस्टेबल कई बार अपने गांव आया था। दिल्ली में कांस्टेबल की कोरोना की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर एहतियात के तौर पर कांस्टेबल के परिवार के 11 सदस्यों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें