17 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई
कांधला/बाबरी। थानाक्षेत्र के गांव जसाला निवासी प्रवासी श्रमिक 25 मई को गांव में आया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 26 मई को उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। कांधला राजकीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव जसाला निवासी सभी 17 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है, लेकिन सभी लोग एहतियात के तौर पर 14 दिनों तक होम क्वारंटीन रहेंगे। उधर, गांव बाबरी में दूसरे जिलों व राज्यों से लौटे होम क्वारंटीन 23 प्रवासी श्रमिकों के बुधवार को स्वास्थ्य टीम द्वारा सैंपल लिए गए। इन सभी को होम क्वारंटीन किया गया। इस दौरान डा. मीनाक्षी, डा.अशोक कुमार, डा. विनय कुमार, डा. राजीव कुमार, एएनएम सविता शर्मा, उमन, रूपा आदि मौजूद रहे।