देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में पकड़ा गया शामली का समीर। पुलिस
- फोटो : 1
शामली। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बुटराड़ा निवासी समीर पाकिस्तानी जासूस निकला। गाजियाबाद पुलिस ने उसे देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान को भेजने के आरोप में चार दिन पहले शामली से उठाया था।
बुटराड़ा निवासी समीर को चार दिन पहले शनिवार को गाजियाबाद पुलिस हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई थी। पूछताछ व जांच के बाद मंगलवार को गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि समीर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह का सदस्य है। वह इंस्टाग्राम के माध्यम से गिरोह के मुख्य सदस्य नौशाद निवासी बिहार के संपर्क में 2024 में आया था। इसके कुछ समय बाद नौशाद ने उसे एक व्हाटसएप ग्रुप में जोड़ा, जिसमें मीरा निवासी मथुरा पूर्व में जुड़ी हुई थी। वह मीरा के कहने पर उसके साथ मध्य प्रदेश में पिस्टल की तस्करी में भी शामिल हुआ। वर्ष 2025 में वह पाकिस्तान से देशविरोधी संचालित हो रही गतिविधियों में शामिल हो गया। समीर पर आरोप है कि उसने विभिन्न सैन्य ठिकानों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों , रेलवे स्टेशन आदि की रेकी कराकर उनके फोटो, वीडियो और जीपीएस लोकेशन विदेशी नंबरों पर भेजता रहा है। एसपी शामली एनपी सिंह ने समीर को गाजियाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।
खाते में आती थी फंडिंग
पुलिस के अनुसार जांच में यह भी सामने आया है कि समीर और अन्य आरोपियों तक विदेशी फंडिंग पांच अलग-अलग स्तरों से पहुंचती थी। दिल्ली के एक जनसेवा केंद्र के माध्यम से यह रकम उसे मिलती थी। यहां दिनेश नाम के व्यक्ति के खाते में पैसा भेजा जाता था, जिसे जांच एजेंसियां ‘म्यूल अकाउंट’ मान रही हैं। पुलिस जांच में जुटी है।
देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में पकड़ा गया शामली का समीर। पुलिस- फोटो : 1