कांधला बस स्टैंड चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समीप अस्थियों को श्रद्धांजलि देते किसान
- फोटो : SHAMLI
लखीमुपर हिंसा में मारे गए किसानों की अस्थियों को नमन
शामली/ कांधला। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए किसानों का अस्थिकलश मंगलवार को गाजीपुर बॉर्डर से शामली पहुंचा। भाकियू के पदाधिकारी इस कलश को लेकर शामली आए थे। उन्होंने बताया कि बुधवार को मुजफ्फरनगर में भाकियू जिला कार्यालय पर मृतकों को श्रद्धांजलि देने के बाद शुक्रताल में अस्थियों को विसर्जित कर दिया जाएगा। इस दौरान कई जगह किसानों ने अस्थियों को नमन किया। इस मौके पर धीरज लाटियान, योगेंद्र कुमार, दीपक शर्मा, सरदार राजेंद्र सिंह, विकास कुमार चौधरी, बिलाल खान आदि मौजूद रहे।
कांधला में दिल्ली बस स्टैंड स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समीप लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों की अस्थियां किसान यूनियन के पदाधिकारी कांधला लेकर पहुंचे। नगर व क्षेत्र किसानों ने मौके पर जाकर मृतक किसानों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। कांधला ब्लॉक के किसान यूनियन के पदाधिकारी ने अस्थियां पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्माओं के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर शामली तहसील अध्यक्ष ब्रह्म सिंह नाला, ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू भारसी, अशोक, जयकुमार, सतवीर, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।