फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में गुरुनानक देव को किया नमन

विज्ञापन
शामली मदरलैंड पब्लिक स्कूल में गुरु नानक जयंती पर अरदास करते गुरू सिंह सभा के सदस्य व छात्र - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों में गुरुनानक देव को किया नमन
विज्ञापन

शामली। शहर के शिक्षण संस्थानों में सोमवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान प्रभात फेरी निकाली गई और गुरु नानक देव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मदरलैंड पब्लिक स्कूल में गुरु नानक जयंती पर विद्यार्थियों ने आध्यात्मिक प्रस्तुतियां दीं। गुरुद्वारा सिंह सभा शामली के सचिव ने इस पर्व का महत्व बताया। इस अवसर पर जगजीत सिंह ने नानक देव के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर हरमीत सिंह, अर्जुन सिंह व गुरदीप सिंह ने शबत-कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस मौके पर स्कूल की चेयरपर्सन ऊषा मुंजाल, एमडी यवनिका मुंजाल व मैनेजर चेतन मुंजाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

वहीं रॉक गोल्ड एकेडमी में गुरु नानक जयंती पर विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली और गुरु नानक देव को श्रद्धांजलि दी। इसी अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, नाटिका, कविता आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, प्रधानाचार्य अनीता सिवाच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में गुरु नानक देव के प्रकट्योत्सव पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना एवं गुरुनानक देव के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ। मुख्य वक्ता आचार्य बिजेंद्र सिंह ने कहा कि यदि हम महापुरुषों के बताए हुए मार्गों का अनुसरण करेंगे तो निश्चित तौर पर भवसागर से पार हो जाएंगे। उन्होंने गुरु नानक जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद ने की और संचालन बृजेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें