फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बढ़ी मिठाइयों की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर बढ़ी मिठाइयों की बिक्री
विज्ञापन

शामली। दो साल के कोरोना के बाद इस बार होली के त्योहार पर मिठाइयों की बिक्री बढ़ी है। पिछले कई दिन से जमकर मिठाई की खरीदारी हो रही है।
इस बार होली पर बूंदी के लड्डू, बालूशाही, सुवाली, मठरी, रसमलाई, काजू के समोसे और छोटे समोसे की मांग बढ़ी है। ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। त्योहार को देखते हुए मिठाई के दुकानदारों ने सुवाली, मटरी तैयार करने के लिए अतिरिक्त कारीगर लगाए हैं। होली के त्योहार के मद्देनजर घरों में बेटियों और नई दुल्हन के घरों में सिंदारा कोथली भिजवाने की परंपरा है। होली से 15 दिन पूर्व से बेटियों और नई दुल्हन के घरों में सिंदारा कोथली शुरू हो जाती है। कोथली के लिए होली के त्योहार के मद्देनजर सुवाली, मठरी कारीगर तैयार कर रहे हैं। शहर के मिठाई विक्रेता अंशुल मित्तल ने बताया कि कोरोना के बाद इस बार होली पर बाजार में रौनक है। इस त्यौहार की अपेक्षा इस बार अच्छी खासी बिक्री हुई है।
होली पर मिठाई के दाम
- गुझिया देशी घी - 400 रुपये किलो
- बालूशाही - 450 रुपये किलो
- सुवाली- 160 रुपये किलो
- बूंदी के लड्डू - 180 रुपये किलो
- काजू समोसे - 440 रुपये किलो
- छोटे समोसे - 240 रुपये किलो
- ढोकला- 160 रुपये किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें