यूपी बोर्ड के कक्ष निरीक्षकों को दिया प्रशिक्षण
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों की परीक्षा के मद्देनजर बुधवार को कक्ष निरीक्षकों को विकास भवन में प्रशिक्षण दिया गया।
चौधरी मान सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार ने दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सभी कक्ष निरीक्षक परिचय पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर समय से उपस्थिति दर्ज कराएंगे। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश करने दिया जाए। परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन करानी है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने भी विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला।