फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत हमारे चलते-फिरते तीर्थ : नरेश चंद महाराज

Mon, 17 Apr 2023 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मिल रोड स्थित श्री श्वेतांबर जैन स्थानक पर धर्म सभा में राजेंद्र मुनि महाराज ने प्रवचन में कहा कि धर्म का संबंध हमारी विचारधारा से है। जैसी हमारी विचारधारा होगी, वैसे ही धर्म का स्वरूप होगा। हमारे शरीर का नहीं मन का परिवर्तन होना चाहिए। अगर परमात्मा का दर्शन करना चाहते हो। शांति होना आवश्यक है, धर्म का आचरण करो। हमारी गति आत्मा की तरफ होती है। सच्चे धार्मिक बनो और आचरण से अपने को पवित्र करो।
विज्ञापन

नरेश चंद महाराज ने कहा कि भव्य जीव धर्म की आराधना करें। संत हमारे चलते-फिरते तीर्थ हैं, उनके दर्शन करो, उनकी सेवा करो। आज का दिन दीक्षा रूप में मनाया जाता है, क्योंकि आज के दिन कुछ धर्म अनुरागियों की दीक्षा हुई थी। संयम में सब कुछ समाया हुआ है। शील जीवन में बहुत बड़ी गारंटी है, हमारे जीवन में तलाक व घरेलू झगड़े जो हो रहे हैं, वह शील की कमजोरी के कारण हो रहे हैं, शीलवान बनो। श्रावक को धर्मपत्नी से संतोष होना चाहिए। शील की कमजोरी को दूर करके शीलवान बन जाओगे। ब्रह्मचर्य की आराधना करो। कार्यक्रम में पानीपत, दिल्ली, कैराना, झिंझाना, शामली, बड़ौत से श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, मंत्री शैलेश जैन, कोषाध्यक्ष नानक चंद जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, वीरेश जैन, विमल जैन, अशोक चौधरी एलम, कार्यक्रम संयोजक आदीश जैन, अनमोल जैन, मुकुल जैन, दीपक जैन, अभिषेक जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें