फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में क्षय रोग के मिले पांच रोगी

Mon, 17 Apr 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर दो दिन पहले आयोजित एकीकृत निक्षय दिवस पर लक्षण वाले मरीजों के लिए गए नमूनों की जांच में क्षय रोग के पांच रोगी मिले हैं। करीब दस नमूनों की जांच सीबी नेट मशीन से कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में सभी सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार को एकीकृत निक्षय दिवस मनाया गया था। इस दिन ओपीडी में आने वाले मरीजों में दस प्रतिशत मरीजों की स्क्रीनिंग की गई थी। उस दिन जिले में लगभग 3400 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से लक्षण वाले करीब 342 मरीजों के नमूने क्षय रोग की जांच को लिए गए थे। क्षय रोग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल त्यागी ने बताया नमूनों की जांच में पांच मरीज क्षय रोग से पीड़ित पाए गए हैं। करीब संदिग्ध दस नमूनों की जांच सीबी नेट मशीन से की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति पता चल सकेगी। जिले में इससे पहले क्षय रोग के लगभग 1474 रोगी सक्रिय चल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिले में मिले सभी क्षय रोगियों का निशुल्क उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें