फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के सहारनपुर रीजन को मिलीं 50 नई बसें

Fri, 02 Dec 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय से सहारनपुर रीजन को लोहिया साधारण सेवा की नई पचास रोडवेज बसों की अनुमति प्राप्त हो गई है। चालकों की भर्ती के बाद सहारनपुर रीजन में नई बसें ग्रामीण मार्गों पर दौड़ेगी। नई रोडवेज बसों के लिए 125 चालकों की  संविदा पर भर्ती के लिए शामली में छह दिसंबर, गंगोह में सात दिसंबर को शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


सहारनपुुर परिक्षेत्र के एआरएम युजवेंद्र ने बताया कि परिवहन निगम मुख्यालय से  सहारनपुर रीजन को पचास नई रोडवेज बसों की अनुमति प्राप्त हो गई है। नई रोडवेज बसों के 125 चालकों की संविदा भर्ती के लिए शामली डिपो में छह दिसंबर, गंगोह में सात दिसंबर को शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में चालकों के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। संविदा चालकों के लिए आठवीं पास, पांच फुट तीन इंच लंबाई, हैवी लाइसेंस और दो वर्ष का अनुभव योग्यता रखी गई है। 

चयनित संविदा चालक को 1.20 रुपये प्रति किमी, 22 दिन लगातार ड्यूटी करने पर पांच हजार किमी पर तीन हजार रुपये अतिरिक्त मिलेगा। लगातार छह माह ड्यूटी करने पर पंद्रह हजार रुपये का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा। नाइट ड्यूटी करने पर राज्य में 61 रुपये और दूसरे राज्यों में 68 रुपये रात्रि भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोहिया साधारण नई रोडवेज बसों के चालकों की भर्ती करने काम दो सप्ताह में पूरा कर लिया   जाएगा। बीस दिसंबर के बाद नई रोडवेज बसें ग्रामीण मार्गों पर चलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें