फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल टीम में सागर का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज के छात्र सागर मलिक का प्रदेश स्तर की वॉलीबाल टीम में चयन होने पर कॉलेज में स्वागत किया गया। व्यायाम शिक्षक फूल कुमार ने बताया कि दस सितंबर को भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदौड़ जिला मुजफ्फरनगर में मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता हुई थी। इसमें सागर मलिक का प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए टीम के लिए चयन हुआ। बरेली में माध्यमिक विद्यालयों की प्रदेश स्तर की वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी। मंगलवार को कॉलेज पहुंचने पर सागर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रबंधक राजीव संगल, कोषाध्यक्ष राजीव तायल ने छात्र को शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें