फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में जीजीआईसी कांधला चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर और सब जूनियर वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला की टीम चैंपियन बनी। द्वितीय स्थान पर महर्षि दयानंद गुरुकुल कन्या इंटर कॉलेज भाज्जू की टीम रही।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य अनुराधा राठी और श्री चंदनलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार और हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार और भारसी प्रधान संदीप पंवार ने किया। प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद गुरुकुल कन्या इंटर कॉलेज भाज्जू, आर्य कन्या इंटर कॉलेज कैराना, जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली, वैदिक इंटर कॉलेज कुरमाली व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला ने प्रतिभाग किया। इसमें से जिला स्तरीय बालिका कबड्डी के लिए सीनियर और सब जूनियर वर्ग की टीमों का चयन किया गया।
सीनियर वर्ग में रितिका, पूजा, ज्योति, शिवानी, पूजा, राखी कांधला से और फुरकाना, शाजिया, नाजिमा, निशा महर्षि दयानंद गुरुकुल कन्या इंटर कॉलेज का चयन हुआ। सब जूनियर वर्ग में मुस्कान, सुहाना, नरगिस, सोहा, जीनत, अरशी, तबस्सुम, इरम, ताहिरा, जरीन, काजल, नय्यर जीजीआईसी कांधला से छात्राओं का चयन किया गया। ये छात्राएं मंडलीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में व्यायाम शिक्षक योगेंद्र मलिक, अशोक कुमार व्यायाम शिक्षक, मनोज कुमार, यशपाल, अमित, योगेंद्र ,राकेश, बिट्टू, आशु, लोकेंद्र, चंचल, आशीष व सभी विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें