सफाई कर्मचारियों ने निकाला शांति मार्च
शामली। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ की यूनिट नगरपालिका परिषद शामली की ओर से सफाई कर्मचारियों ने शहर में शांति मार्च निकाला। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर छह सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
बृहस्पतिवार को शामली, बनत, झिंझाना और कैराना की निकायों में कार्यरत संविदा, ठेका और आउट सोर्सिंग पर काम करने वाले सफाई कर्मचारी नगरपालिका शामली में एकत्र हुए। अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शहर में शांति मार्च निकाला। पालिका से शुरू हुआ शांति मार्च मिल रोड, हनुमान रोड होते हुए सुभाष चौक पर संपन्न हुआ। इसके बाद सफाई कर्मचारी वाहनों से कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां एसडीएम सदर ब्रिजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्ष 2005-06 में स्थानीय निकायों में लगे संविदा सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, निकायों में आबादी के अनुसार सफाई कर्मचारियों की नियमित भर्ती किए जाने, स्थायी कर्मचारियों को शैक्षिक आधार पर पदोन्नति करने और 2006 से कार्यरत स्थायी सफाई कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की गई। मौके पर महासंघ के अध्यक्ष नरेश महरोलिया, सचिव आजम खां, प्रदीप मायूस, राजकुमार, ऋषि कुमार, नीरज कुमार, सुमित, वेदपाल, किशोर कुमार, श्रवण, सुनील, अरुण झंझोट, शिवकुमार, सोनू और शिवम मौजूद रहे।