फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डाॅक्टर के खिलाफ परिजनों का हंगामा

Sun, 08 Dec 2024 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली मुडेट रोड पर प्राइवेट नर्सिग होम में चिकित्सक का विरोध करते बीमार महिला के परिजन । स
विज्ञापन
शामली। शहर के नवीन मंडी के पास निजी अस्पताल में एक सप्ताह बाद ऑपरेशन के बाद बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ने पर पानीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

परिजनों ने अस्पताल पर पहुंचकर हंगामा किया और चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। महिला के पति ने आदर्श मंडी थाने पर तहरीर देकर आठ माह की गर्भवती पत्नी का जबरन ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है।
गांव मुंडेट कलां निवासी विपिन उपाध्याय ने परिजनों के साथ शनिवार शाम को निजी अस्पताल पर पहुंचकर हंगामा किया।
विपिन ने बताया कि 24 नवंबर को उसकी पत्नी रूपा की तबीयत खराब होने पर वह उसे निजी अस्पताल ले गया था। उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती थी। आरोप है कि चिकित्सक ने डिलीवरी का समय बताते हुए जबरन उसका बड़ा ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन में बच्ची का जन्म हुआ।
विज्ञापन

ऑपरेशन के कुछ समय बाद पत्नी व बच्ची दोनों की हालत बिगड़ गई। उन्होंने चिकित्सक को बताया तो उन्होंने सीटी स्कैन कराने के लिए कहा।
इसके बाद चिकित्सक ने उसकी पत्नी को रेफर कर दिया। उसकी पत्नी व बच्ची दोनों पानीपत के अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती है, जहां उनकी जान खतरे में है। पीड़ित का आरोप है कि चिकित्सक के गलत इलाज के कारण उसकी पत्नी की हालत बिगड़ी है। उसका कहना है कि वह शिकायत करने निजी अस्पताल आए थे, चिकित्सक ने उन्हें धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने आदर्श मंडी थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सक का कहना है कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। उन पर लगाए आरोप निराधार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें