फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपत्ति के समय धैर्य बनाए रखें रोवर्स-रेंजर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स को विपत्ति के समय धैर्य रखने की सीख दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को द्वितीय दिवस का शुभारंभ प्राचार्य डा. चमन लाल ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने किसी भी आपत्ति के समय धैर्य बनाए रखने तथा सोच-समझकर मुश्किल को हल करने पर जोर दिया। डॉ. नीतू त्यागी ने रेंजर्स को मानसिक व आत्मिक शक्ति के साथ मिशन शक्ति को पल्लवित करने का आह्वान किया। रोवर्स प्रभारी डॉ. मुकेश ने कहा कि रोवर्स को अनुशासन व संयम रखना चाहिए। आगामी दिनों में टेंट व्यवस्था एवं आपत्तिकाल में एकजुट होकर काम करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में गीता रानी एवं मांगेराम सिंह ने स्वागत, धन्यवाद तालियां, गांठें लगाने का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में डॉ. रमेश यादव, डॉ. संदीप कुमार, ब्रजपाल सिंह, सुभाषचंद्र, पप्पन, मसीचरन, गौरव, अभिषेक आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें