शामली कैराना रोड पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना देते विद्युत निगम के कर्मचारी।
- फोटो : SHAMLI
विद्युत कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया
शामली। निजीकरण के विरोध में विद्युत अधिकारियों- कर्मचारियों ने करमूखेड़ी बिजलीघर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
बुधवार को कैराना रोड स्थित करमूखेड़ी विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर अधिकारियों- कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश विद्युत -कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक उदय प्रताप सिंह ने निजीकरण की प्रक्रिया वापस नहीं होने पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। उन्होंने केरल के केएसईवी की तरह उत्तरप्रदेश ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसईवी का गठन किया जाए। बिजली-अधिकारियों कर्मचारियों के धरना- प्रदर्शन में रविप्रकाश, अरुण कुमार ,ब्रजमोहन, पंकज राठौर, भानू प्रताप कुशवाहा, जोगेंद्र सैनी, सचिन गर्ग आदि मौजूद रहे।