फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रूट डायवर्जन से यात्रियों पर दोहरी मार, दूरी के साथ जेब पर बढ़ा भार

विज्ञापन
शामली सहारनपुर रोड पर खड़ी प्राइवेट बसे । संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
- शहर से बाहर शिफ्ट हुए अस्थायी बस अड्डे, ई रिक्शा चालक वसूल रहे मनमाना किराया
विज्ञापन

- अस्थायी बस अड्डों तक पहुंचने के लिए यात्रियों की पांच से सात किलोमीटर दूर जाना बना मजबूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। कांवड़ मार्ग पर वाहनों का संचालन रोक दिया गया है। शहर से बाहर पांच से सात किलोमीटर दूर अस्थायी बस अड्डे शिफ्ट कर दिए गए हैं। यात्रियों को बसों तक पहुंचने में दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। दूरी बढ़ने से समय ज्यादा लगने के साथ ही जेब पर भी अतिरिक्त भार बढ़ गया है। ई रिक्शा चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान अगर किसी को यात्रा करनी है तो पहले रूट और किराये के बारे में जानकारी करके ही घर से बाहर निकले। कांवड़ मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद होने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह ये है कि प्रशासन ने रूट डायवर्जन के साथ ही रोडवेज व निजी बस अड्डों को शहर से दूर शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर हाईवे पर बाईपास से आगे बनाया अस्थाई बस अड्डा
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और गंगोह जाने वाली रोडवेज व निजी बसों का संचालन दिल्ली बस अड्डे को शिफ्ट कर करीब सात किलोमीटर दूर बाईपास से आगे हाईवे पर सड़क किनारे से शुरू कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर जाने वाली बसें सीधे न जाकर थानाभवन, कादरगढ़ व चरथावल होते हुए जा रही हैं। इसी मार्ग से वापस आ रही है। 15 किलोमीटर से ज्यादा दूरी बढ़ने पर किराया भी 78 रुपये बढ़कर 93 रुपये वसूला जा रहा है। शहर के बीच स्थित रोडवेज बस अड्डे से सहारनपुर मार्ग पर बनाए गए अस्थाई बस अड्डे तक पहुंचने के लिए ई रिक्शा चालक 40 रुपये और गुरुद्वारा तिराहे से 20 रुपये प्रति सवारी वसूला जा रहा है। ये बसें मुजफ्फरनगर शहर के अंदर न जाकर बाहर ही रोकी जा रही है।
- मेरठ के लिए बुढ़ाना फाटक से आगे मिलेगी बस
मेरठ जाने वाली बसें शहर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सिंभालका गांव के पास अस्थायी बस अड्डा बनाकर चलाई जा रही हैं। बस अड्डे से वहां तक जाने के लिए ई रिक्शा चालक 20 रुपये प्रति सवारी वसूल रहे हैं। समय भी ज्यादा लग रहा है। बसें मेरठ में अंदर अड्डे पर न जाकर कंकरखेड़ा तक चल रही हैं। किराया 105 से 95 रुपये किया गया है, लेकिन मेरठ व शामली में ई रिक्शा का मिलाकर जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ा है।
- बलवा चौराहे से मिलेगी दिल्ली, बागपत की बसें
दिल्ली, बड़ौत और बागपत की बसों का संचालन बस अड्डे से करीब छह किलोमीटर दूर बलवा गेट से शुरू किया गया है। बस अड्डे से बलवा चौराहे तक जाने के लिए ई रिक्शा चालक 30 से 40 रुपये प्रति सवारी वसूल रहे हैं। इसके अलावा झिंझाना, ऊन और चौसाना की बसें फिलहाल विजय चौक से आगे आरके इंटर कॉलेज के गेट के सामने से चलाई जा रही हैं।
ये बोले यात्री
गांव खरड़ निवासी अय्यूब ने बताया कि वह रामपुर मनिहारान जाने के लिए परिवार के चार सदस्यों के साथ बस अड्डे पर गया था। वहां जाकर पता चला कि बसें सहारनपुर हाईवे पर मिलेंगे। उसे ई रिक्शा में चार सवारियों के 160 रुपये देने पड़े।

जलालाबाद निवासी खालिद ने बताया कि वह बस से शामली आया। बस को शहर से कई किलोमीटर पहले ही रोक दिया। अब ई रिक्शा वाले 40 रुपये मांग रहे हैं।

ननौता निवासी विकास ने बताया कि वह लिसाढ़ जाने के लिए बस से पहुंचा। शामली जाने के लिए ई रिक्शा में 40 रुपये देने पड़ेंगे। इसे बाद शामली से लिसाढ़ जाने का किराया अलग देना पड़ेगा। इसमें समय भी ज्यादा लग रहा है और किराया भी ज्यादा देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- कांवड़ मार्ग पर वाहनों के जाम से परेशान लोग
कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए रस्सा बैरियर बनाया गया है। रस्सा बैरियर से बाहर सड़क की चौड़ाई कम रह रह गई है। कैराना मार्ग से लेकर शहर के बीच मुख्य मार्ग और मुजफ्फरनगर मार्ग पर हल्के और दुपहिया वाहनों का आवागमन होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है, जिस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दिनभर जाम की समस्या से लोग जाम की समस्या से जूझ रहे हैं।

शामली सहारनपुर रोड पर खड़ी प्राइवेट बसे । संवाद- फोटो : mathura

शामली सहारनपुर रोड पर खड़ी प्राइवेट बसे । संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें