फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और रालोद की बैठकों का दौर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा और रालोद की बैठकों का दौर शुरू
विज्ञापन

शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा-रालोद की अलग-अलग बैठक में रणनीति तैयार की गई। रालोद की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर संयुक्त प्रत्याशी के नाम की घोषणा होनी थी, मगर रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह के निधन के कारण सपा-रालोद की संयुक्त बैठक टाल दी गई है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के आवास पर हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पदो ंपर मजबूत प्रत्याशियों को उतारने के लिए रणनीति तैयार की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी प्रत्याशी मधु गुर्जर को जिताने के लिए रणनीति बनाई गई।
बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के जसाला आवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक में कैराना क्षेत्र के सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेद्र निर्वाल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन तरार, पूर्व भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर सिंह मलिक मौजूद रहे। दो घंटे चली बैठक में भाजपा की ओर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मधु गुर्जर को चुनाव लड़ाने के लिए पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत के साथ- साथ जिले में ब्लाक प्रमुख पदों पर पार्टी प्रत्याशी उतारने को लेकर चर्चा की गई। हालांकि बैठक में मृंगाका सिंह कोरोना संक्रमण के कारण उपस्थित नहीं हो सकी। गन्ना मंत्री सुरेश राणा लखनऊ में होने के कारण नहीं आए। कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल बैठक की रणनीति के बारे में कुछ नहीं बताया। सिर्फ इतना कहा कि पार्टी की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पदों पर पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष पर मधु गुर्जर विजयी होगी।
विज्ञापन

रालोद-सपा संयुक्त प्रत्याशी घोषित करेगा
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष पर रालोद- सपा का संयुक्त प्रत्याशी उतारने को लेकर बुधवार को कैराना रोड जेजे फार्म में रालोद की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के पांच जिला पंचायत सदस्य के साथ साथ एक निर्दलीय प्रत्याशी समेत छह सदस्य मौजूद रहे। बैठक मे रालोद और सपा का संयुक्त प्रत्याशी को लेकर पार्टी की अधिकारिक घोषणा के लिए बृहस्पतिवार को लेकर बैठक होनी थी। रालोद के जिलाध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र चेयरमेन ने बताया कि रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह के निधन के कारण बैठक स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रालोद की बैठक में पूर्व सांसद अमीर आलम खां, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, अनवार चौधरी, अशरफ अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें