रोटरी ने 25 परिवारों को राशन वितरण किया
शामली। कोरोना आपदा काल में रोटरी क्लब शामली मिड टाउन के अध्यक्ष डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला ने दैनिक कामगारों की बस्तियों में 25 परिवारों को राशन वितरण किया। बुधवार को बुढ़ाना रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने वाली गली में कोरोना आपदा काल में रोटरी क्लब शामली मिड टाउन के अध्यक्ष ने बस्ती में परिवारों को राशन वितरण किया। कहा कि अगर सर्दी जुकाम, बुखार या कमजोरी का आभास होता है, तो तुरंत कोरोना की जांच कराकर दवाई प्राप्त करें। मौके पर डॉ. नीलम शुक्ला, निक्की, रोमा आदि रहे।