फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेशन मरीज को निशुल्क मिलेगा ऑक्सीमीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
होम आइसोलेशन मरीज को निशुल्क मिलेगा ऑक्सीमीटर
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन की ओर से 11 ऑक्सीजन कंसल टेंटर और 100 ऑक्सीमीटर मंगाए हैं। बुधवार को गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने इनका लोकार्पण किया। कहा कि जिले में त्वरित रेडीमेट ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी में है। जिला संयुक्त अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

वीवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में गन्ना मंत्री कहा कि शामली के उद्यमियों ने हमेशा संकट की घड़ी में आगे आकर समाज सेवा का कार्य करते रहे हैं।, पिछले वर्ष भी शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन द्वारा भोजन के पैकेट सूखे भोजन के सामान की किट भी गरीब लोगों को वितरण करके मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। साइमा अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि यह मशीनें होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों के लिए रहेंगी। पूरे जनपद में किसी भी व्यक्ति को यदि मशीन की जरूरत पड़ती है, तो तुरंत उसे मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर महासचिव अमित जैन, कोषाध्यक्ष निखिल एरन, प्रवीण गोयल, रोहित गर्ग, आशीष मनोज अग्रवाल भारत मित्तल आदि उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें