कैराना। रविवार शाम करीब छह बजे गांव रामड़ा (पीर माजरा) में रईसुद्दीन के निर्माणाधीन मकान की बाहर की दीवार पर बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ गिरी बिजली से दीवार गिर गई। दीवार के गिरने से मकान की छत भी गिर गई, जिससे रईसुद्दीन और उसका बेटा घायल हो गए।