शामली। शामली रायफल क्लब एवं क्रीड़ा भारती शामली द्वारा आयोजित पंचम रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन आसपास के जिले व दूसरे राज्यों के निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया।
एमएस फार्म में चल रही चैंपियनशिप में बागपत, शामली, पानीपत, रोहतक, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, देहरादून, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, दिल्ली, लखनऊ, बरेली, मार्क्समैनशिप रेजीमेंट सेंटर अहमदनगर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि एयर रायफल आईएसएसएफ वर्ग में रोहित 618.3 अंकों के साथ, एयर रायफल आईएसएसएफ जूनियर वर्ग में सौरभ अहलावत 614.2 और एयर रायफल आईएसएसएफ यूथ वर्ग में सोनू भाटी 617.1 के साथ आगे चल रहे है। एयर रायफल आईएसएसएफ सर्विसिज वर्ग में 611.1 अंकों के साथ आगे चल रहे है। एयर रायफल आईएसएसएफ वूमेन वर्ग में नेहा 610.7 अंकों के आज बढ़त बनाए हुए हैं।
एयर रायफल आईएसएसएफ सब यूथ बालिका वर्ग में विधि बालियान 609.9 अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। एयर पिस्टल आईएसएसएफ यूथ पुरुष वर्ग में आर्यन कुमार खत्री 573 अंकों के साथ आगे चल रहे है। एयर पिस्टल आईएसएसएफ जूनियर वर्ग में आशीष कुमार 578 अंकों के साथ आगे चल रहे है। एयर पिस्टल आईएसएसएफ पुरुष वर्ग में रक्षित 573 अंकों के साथ आगे चल रहे है। एयर राइफल एनआर वर्ग में मोहम्मद ईशा 395 के स्कोर के साथ, एयर राइफल एनआर जूनियर मैन वर्ग में ईशान चौहान 390 स्कोर तथा एयर राइफल एनआर यूथ वर्ग में अंशुल 388 स्कोर के साथ आगे चल रहे है। एयर पिस्टल एनआर सब यूथ पुरुष वर्ग में देव शर्मा 370 तथा एयर पिस्टल एनआर यूथ वर्ग में प्रियांशु मलिक 371 स्कोर के साथ आगे चल रहे है।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आदर्श चौधरी, तपन मलिक, मनोज तोमर, अप्सरा चौधरी, सिंपल चौधरी व पारस पंवार रहे। प्रतियोगिता में हसन मलिक, देवव्रत, आकाश तोमर, प्रमोद धीमान, मोनू शर्मा, राहुल शर्मा, वाजिद अली, सचिन शर्मा, मुनव्वर मंसूरी, गौरव मलिक आदि का विशेष सहयोग रहा।