शामली धीमानपुरा मार्ग पर कोहरे में गुजरती स्कूली बस
- फोटो : SHAMLI
कुशांक चौहान को उपमुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
शामली। लखनऊ के ताज होटल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के दौरान बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित करने वालो में शामली जिले के ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल के संचालक कुशांक चौहान भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल है।
शहर के कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल की ओर से कोविड-19 काल के दौरान 24 घंटे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की थी। जिले के सबसे पहले कोविड-19 होने के नाते स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में खरे उतरने का कार्य किया। सोमवार को ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल शामली के संचालक कुशांक चौहान को लखनऊ के ताज होटल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
लखनऊ में समाज सेवी कुशांक चौहान को सम्मानित करते उप मुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक- फोटो : SHAMLI