फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन में दो बिजलीघरों पर डकैती, पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दिन में दो बिजलीघरों पर डकैती, पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन

शामली। नौ दिन में दो बिजलीघरों पर डकैती की वारदात हो चुकीं हैं, लेकिन पुलिस अभी तक खाली हाथ है। 12 अक्तूबर की रात जलालाबाद के याकूबपुर में भी दुल्लाखेड़ी की तरह ही डकैती डालकर करीब 35 लाख का तांबा लूटा गया था।
जिले के बिजलीघर बदमाशों के निशाने पर हैं। मंगलवार रात बदमाशों ने गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव दुल्लाखेडी स्थित बिजलीघर के कर्मचारियों को बंधक बनाकर तीस लाख का तांबा लूटा लिया। इससे पहले 12 अक्तूबर की रात जलालाबाद के याकबूपुर में भी इसी तरह घटना हुई थी। यहां बदमाश पुलिस की वर्दी में आए थे और पास के गांव में दबिश देने की बात कहते हुए बिजलीघर पर रुके थे। बाद में उन्होंने दोनों कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। दोनों बिजलीघरों पर वारदात के तरीके को देखकर लग रहा है कि एक ही गैंग वारदात कर रहा है। सड़क किनारे बिजलीघर होने के बावजूद पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। बदमाश वाहन में तांबा भरकर आराम से ले गए लेकिन उन्हें किसी चेकपोस्ट पर नहीं रोका गया। बदमाश रात नौ बजे से सुबह साढ़े चार बजे तक तांबा निकालते रहे। इसे लेकर पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही ट्रांसफार्मर से दो बार चोरी हो चुका तांबा
शामली। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कैडी में एक ही ट्रांसफार्मर से दो बार तांबा और तेल चोरी हो चुका है। गांव में रखे 250 केवी के ट्रांसफार्मर से बदमाश दिसंबर 2019 और फरवरी 2020 में तांबा और तेल चोरी कर चुके हैं। दोनों घटनाओं का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें