फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की बोर्ड में भेजा गया कार्यशाला का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम बोर्ड में भेजा गया रोडवेज कार्यशाला का प्रस्ताव
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने परिवहन निगम और गन्ना विभाग के अफसरों की बैठक ली। उन्होंने फतेहपुर गांव में शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला निर्माण के संबंध में प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, निगम के एमडी को पैरवी कराने का आश्वासन दिया है। निगम के अधिकारियों ने बताया कि कार्यशाला का प्रस्ताव निगम की बोर्ड बैठक में शामिल करने के लिए भेजा जा चुक है। साथ ही उन्होंने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने के निर्देश दिए।
मंगलवार को थानाभवन में अपने फार्म हाउस पर मंत्री सुरेश राणा ने परिवहन निगम के सहारनपुर रीजन के आरएम नीरज सक्सेना व उप गन्ना आयुक्त सहारनपुर दिनेश्वर मिश्र की बैठक ली। मंत्री ने परिवहन निगम के आरएम से फतेहपुर गांव में निगम की शामली रोडवेज डिपो की कार्यशाला के संबंध में पूछा कि शासन स्तर पर क्या कार्रवाई चल रही है। आरएम ने बताया कि निगम की बोर्ड बैठक में शामली रोडवेज कार्यशाला का प्रस्ताव शामिल होने के लिए लखनऊ भेजा है। इस संबंध में कार्यशाला निर्माण का साढ़े आठ करोड़ रुपये का इस्टीमेट शामिल है। शासन से धनराशि स्वीकृत होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने शामली में निगम कार्यशाला निर्माण के लिए प्रदेश के राज्यमंत्री अशोक कटारिया और निगम के एमडी धीरज साहू से पैरवी करने का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि शामली जनपद में तीन नेशनल हाईवे होकर गुजर रहे हैं, जब शामली में परिवहन निगम का डिपो बन जाएगा, तो जनपदवासियों के यातायात के साधन और सुलभ होंगे। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चीनी मिलों से शीघ्र भुगतान कराएं। शामली में गन्ने के वाहनों जाम न लगने दें। जाम से मुक्ति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एआरएम मनोज वाजपेयी, डीसीओ शामली विजय बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों का बिछाया जा रहा है जाल
शामली। बनत के सेंट आरसी कालेज में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण शिविर में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार आम जनता के हित में विकास की योजनाएं चला रही हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इस दौरान जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह, विशेष सरोहा, छत्रपाल कश्यप, ऋषिपाल फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें