शामली। आखिर सवा छह माह बाद उत्तराखंड सरकार ने एक अक्तूूबर से दूसरे प्रांतों की रोडवेज बसों के संचालन की अनुमति दे दी है।
कोरोना काल को देखते हुए उत्तराखंड समेत कई राज्यों की रोडवेज बसों का संचालन पिछले सवा छह माह से बंद चल रहा था। कोरोना लॉकडाउन समाप्त होने के बाद यूपी रोडवेज बसों का संचालन प्रदेश में चल रहा था, पिछले 15 दिन पूर्व हरियाणा-राजस्थान समेत चार राज्यो में यूपी रोडवेज बसों के संचालन की अनुमति दी गई थी, मगर दिल्ली-उत्तराखंड राज्यों को बसों का संचालन नहीं खुल पाया था। उत्तराखंड राज्य ने दूसरे राज्यों की रोडवेज बसों के संचालन की एक अक्तूूबर से अनुमति देने का निर्णय लिया है। मगर उत्तर प्रदेश शासन ने उत्तराखंड में यूपी रोडवेज बसों के संचालन की अनुमति नही आई है। यूपी रोडवेज के अफसरों का कहना है कि प्रदेश मुख्यालय से बसों के संचालन की अनुमति आने के बाद सहारनपुर रीजन से उत्तराखंड के शहरो के लिए पहले 100 रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
कोट...
- लोनी, बड़ौत, जलालाबाद, हरियाणा के पानीपत, करनाल, जींद, सिरसा, रोहतक, हिसार आदि शहरों की रोडवेज बसें शामली से होकर हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी के लिए रोडवेज बसों का संचालन होता है। उत्तराखंड राज्यों के लिए खतौली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, छुटमुलपुर, सहारनपुर डिपो से यूपी रोडवेज की बसों के संचालन होता है। प्रदेश मुख्यालय से अभी तक उत्तराखंड राज्य के लिए बसों के संचालन की अनुमति नहीं आई है। मनोज वाजपेयी, एआरएम शामली
- उत्तराखंड राज्य के लिए 200 रोडवेज बसों का संचालन होता था, निगम मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद प्रथम चरण में 100 रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। नीरज सक्सेना, आरएम, यूपी रोडवेज सहारनपुर रीजन
शामली से हरिद्वार जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसें
शहर -------- रोडवेज बसें
पानीपत -- 10
जींद-- 2
हिसार- 1
रोहतक -- 2
सोनीपत - 1
जलालाबाद डिपो से हरिद्वार जाने वाली यूपी रोडवेज की बसें-- 2
कुल बसें- 18