ऊन। ब्लॉक कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में सड़कों और अन्य के लिए करीब 3.50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए।
बैठक में पंचायती विभाग, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग, सोलर लाइट और एनआरएलएम, सहकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को संचालित करने में सभी बीडीसी व ग्राम प्रधानों से सहयोग करने की अपील की। बैठक में ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह ने राज्य वित्त एवं 15वें वित्त योजना के अंतर्गत विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे। जिसमें करीब 3.50 करोड़ रुपए के प्रस्ताव सदस्यों द्वारा दिए गए जिन्हें पारित किया गया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह ने की। बैठक में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र तोमर, नौशाद, बबलू ,जावेद मौजूद रहे।