फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Tue, 01 Oct 2024 04:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। चरथावल बस स्टैंड के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी तीन माह की बेटी और पति बाल-बाल बचे। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक और क्लीनर को पकड़ लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कैड़ी निवासी साहिल पुत्र नसीम अपनी पत्नी साहिस्ता (23) वर्षीय व तीन माह के पुत्री के साथ रिश्तेदारी ननौता से होकर अपने गांव जा रहा था। चरथावल बस स्टैंड के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे साहिस्ता सड़क पर जा गिरी, गिरते ही उसे ट्रक ने चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साहिल ने बताया उसकी शादी दो वर्ष पूर्व बागपत के रठौल की साहिस्ता से हुई थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें