फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में भी हॉट मिक्स से बनेंगी सड़कें

विज्ञापन
शामली में मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल सांसद प्रदीप चौधरी, मंत्री सुरेश राणा औ - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में भी हॉटमिक्स से बनेंगी सड़कें
विज्ञापन

शामली। अब ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का निर्माण भी हॉट मिक्स तकनीक से होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूर की गई सड़कों का ऑनलाइन शिलान्यास किया। जनपद में जिला पंचायत की दस सड़कों का शिलान्यास हुआ है। इसके अलावा प्रदेश के दूसरे जिलों की जिला पंचायत और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों का भी सीएम ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत एवं पीएमजीएसवाई की हॉटमिक्स से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने प्रदेश के पांच जिला पंचायत अध्यक्षों से बात की, जिसमें शामली की जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष भी शामिल रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष ने सड़कों को स्वीकृति देने और शिलान्यास के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि शामली जनपद को जिला पंचायत भवन नहीं मिला था। मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत भवन की स्वीकृति दी है तथा इसका कार्य भी प्रारंभ हो गया है। जनपद में जिला पंचायत की 13.33 किलोमीटर लंबी दस सड़कों का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण पर 578.35 लाख की लागत आएगी। इसमें 15वें वित्त से 227.90 तथा पंचम राज्य वित्त से 250.45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सभी सड़कों का निर्माण हॉटमिक्स तकनीक से किया जाएगा। इसके अलावा सीएम ने प्रदेश भर में जिला पंचायत की 1855 किलोमीटर लंबी 1825 सड़कों का निर्माण 647.25 करोड़ रुपये तथा पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 2095.18 किलोमीटर लंबी सड़कों का 204.05 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। जिला पंचायत और पीएमजीएसवाई से बनने वाली सड़कों का निर्माण अब हॉटमिक्स तकनीक से ही किया जाएगा। मशीनों से निर्माण होने से सड़कों शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण बनती हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में कैैराना सांसद प्रदीप चौधरी, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी एवं अपर मुख्य अधिकारी एमके जैन शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें