रालोद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया
शामली। रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान, आंधी-बारिश में फसलों के नुकसान के मुआवजे सहित कई मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया है।
रालोद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि जिले की चीनी मिलों पर किसानों का करीब 800 करोड़ रुपया बकाया है। जिस कारण किसानों की आर्थिक हालत कमजोर हो रही है। कहा कि सट़टे से अधिक गन्ने का सर्वे कराने और किसान का पूरा गन्ना लेने के बाद ही क्रय केंद्र बंद करने की मांग की। बारिश ओर आंधी में फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग भी उठाई। स्कूलों से बच्चों की तीन महीने की फीस माफ करने, किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड के लोन माफ करने। क्वारंटीन किए गए लोगों के परिजनों को पालन पोषण के लिए एकमुश्त राशि देने की मांग की। ज्ञापन पर सुनील मलिक, अब्दुल गफ्फार, सर्वेश कुमार,रसीद पप्पू, रजनीश आदि के नाम थे।