फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रालोद सात फरवरी को देगा डीएम कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
शामली में प्रैस वार्ता करते रालोद नेता
विज्ञापन
- 31 जनवरी को डीएम को ज्ञापन देंगे पार्टी कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। रालोद किसान संदेश अभियान के मंडल प्रभारी तरसपाल मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नए पेराई सत्र का गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता 7सात फरवरी को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देंगे। इससे पहले 31 जनवरी को जिला मुख्यालय पर डीएम माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजेंगे।
रविवार को कैराना रोड पर रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली के आवास पर पार्टी के संदेश अभियान के मंडल प्रभारी तरसपाल मलिक के पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में तरसपाल मलिक ने कहा कि नया गन्ना पेराई सत्र शुरु हुए तीन माह समाप्त होने के बाद भी प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। बेसहारा पशुओं की समस्या का समाधान, नए पेराई सत्र का गन्ना मूल्य घोषित किए जाने और बकाया गन्ना भुगतान को लेकर रालोद दो जनवरी से किसान संदेश अभियान चला रही है। शामली जिले से रालोद कार्यकर्ता 12,500 पत्र मुख्यमंत्री को भेज चुके हैं। अभी तक प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया। उन्होंने कहा कि आगामी 31 जनवरी को जिला मुख्यालय पर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजकर अपनी इन समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। छह फरवरी तक मांग पूरा न होने पर रालोद कार्यकर्ता सात फरवरी को जिला मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने स्वामी नाथन की रिपोर्ट लागू करने, लागत के अनुसार गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक बीघा गन्ने की फसल में 14 हजार की लागत आती है। सरकार की किसान की आय दोगना करने की घोषणा बेदम साबित हुई। सरकार की बनाई गई गोशाला गो जेल बन चुकी है। थानाभवन विधायक अशरफ अली ने कहा कि आज के दौर में खेती करना मुश्किल हो गया है। महंगे खाद-कीटनाशक डीजल को देखते हुए गन्ने का मूल्य 450 रुपये से कम घोषित न किया जाए। इस मौके पर रालोद के जिलाध्यक्ष वाजिद अली, रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र चेयरमैन, कांधला के पूर्व चेयरमैन वाजिद हसन बबला, पूर्व जिलाध्यक्ष सतवीर पंवार, डॉ. मुबारक अली, सनोज चौधरी, डॉ. हरेंद्र वर्मा, आशुतोष पंवार, विकास धीमान, सुनील चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें