फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद छात्र सभा ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद छात्र सभा ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

कैराना। रालोद छात्र सभा के जिला महासचिव राजन जावला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर लोकसभा से पारित कृषि विधेयक व महंगी शिक्षा को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम एसडीएम की अनुपस्थिति में न्यायिक प्रशासनिक अधिकारी रणवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि लोकसभा में पारित किए गए कृषि विधेयक के अनुसार यानि कोई भी पैन कार्ड धारी किसानों की फसल खरीद सकेगा। सरकार मंडियों को खत्म करना चाहती है। मंडी में होने वाला व्यापारियों की प्रतिस्पर्धा भी खत्म हो जाएगी। किसानों को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम में किसानों की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि ये तीनों अध्यादेश ही किसान विरोधी है। इस दौरान चौधरी वसीम अहमद एडवोकेट, फैजान, मोहसिन चौधरी, मोहम्मद कादिर, सुकैब अली एडवोकेट, तैय्यब अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें