शामली क्षेत्र के गांव भैसवाल में बाबा सूरजमल से मिलने पहुंचे रालोद नेता
- फोटो : SHAMLI
बाबा सूरजमल से मिलने पहुंचे रालोद नेता
शामली। मुजफ्फरनगर में हुई रैली में बीमार हुए बत्तीसा खाप के बाबा सूरजमल से मिलने मिलने के लिए शामली और मुजफ्फरनगर जिले के रालोद नेता पहुंचे।
मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अजित राठी, शामली जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, सुधीर भारती, विदित मालिक, अंकित सहरावत ने शुक्रवार को गांव भैंसवाल पहुंचकर बाबा सूरजमल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। रालोद नेताओं के फोन से रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी बाबा सूरजमल से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। रालोद नेताओं ने बताया कि वे बाबा सूरजमल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए आए थे। जयंत चौधरी ने भी उनसे फोन पर बात की है।