फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सोने व चांदी के बढ़ रहे दाम, आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनी सहारा

Mon, 30 Oct 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में नाला रोड पर ज्वेलरी की दुकान सोने के आभूषण खरीदती महिला: फोटो संवाद
विज्ञापन
शामली। सोने व चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे इनकी खरीदारी में गिरावट आई है। महिलाएं अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी अधिक कर रही है। सोना और चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं तो लड़कियां और महिलाएं अपनी लुक को आकर्षित बनाने के लिए आर्टिफिशियल ज्वेलरी का सहारा ले रही हैं। करवाचौथ के अवसर पर उतारी गई लाइट वेट ज्वैलरी ग्राहकों को खूब आकर्षित कर रही हैं। ज्वेलर्स सचिन बंसल व शानू संगल के अनुसार करवा चौथ पर लोग लाइटवेट व स्लीक आभूषण लेना पसंद करते हैं। बाजार में इस दौरान दस हजार से लेकर 50 हजार तक सोने के अच्छे आभूषण आ जाते हैं। बताया कि इस समय महिलाएं व नवविवाहिता सोने की बाली, हुक वाले झुमके अधिक पसंद कर रही है। इसके अलावा वह अंगूठी भी खरीद रही है। बाजार में पिछले वर्ष के मुकाबले बीस प्रतिशत की गिरावट आई है। इसका कारण है कि सोने व चांदी के दाम आसमान छू रहे है।
विज्ञापन

रविवार को सोने का भाव 62500 रुपये दस ग्राम 24 कैरेट व चांदी 730 रुपये पर दस ग्राम रहा। अभी सोने व चांदी के दाम कम होने की कोई उम्मीद नहीं है। अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है और महिलाएं सोने व चांदी के साथ-साथ आर्टिफिशियल की ज्वेलरी खरीद रही है। इस ज्वैलरी की सबसे खास बात ये है कि इसमें महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए एक से बढ़कर एक डिजाइन को बाजार में उतारा गया है। इस समय सोने के दाम अधिक होने की वजह से महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी को अधिक तवज्जों दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें