फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरान प्रतियोगिता में रिहान व जुनेद ने किया नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरान प्रतियोगिता में रिहान व जुनेद ने किया नाम रोशन
विज्ञापन

कैराना। कुरान प्रतियोगिता में मदरसे के छात्रों ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त कर मदरसे सहित नगर का नाम रोशन किया।
कैराना नगर के मदरसा तजवीद उल कुरान जामा मस्जिद के छात्र मोहम्मद रिहान व मोहम्मद जुनेद ने जनपद सहारनपुर के खाताखेड़ी स्थित मदरसे में बुधवार को हुई कुरान प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें मोहम्मद रिहान ने दूसरा व मोहम्मद जुनेद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मदरसा संचालक एवं जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दूसरे बच्चों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को कुरान की पढ़ाई के साथ दुनियावी शिक्षा भी दी जाती है। मदरसे में पहुंचने पर दोनों बच्चों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर, कारी मुनशाद, कारी मुदस्सिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें