फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दबाजी में चली गई बाइक सवार की जान

Mon, 27 Nov 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला (शामली)। कस्बा कांधला में कैराना रोड पर नवीन मंडी के पास जाम खुलवाने के दौरान मची आपाधापी में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। जाम लगने के कारण आए दिन हो रहे हादसे के बावजूद पुलिस प्रशासन इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं कर रहा है। पुलिस प्रशासन की योजना कोई फाइलों में कैद होकर रह जाती है। सिस्टम की नाकामी के कारण ही सोमवार की सुबह ही ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कांधला थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा निवासी फरमान (19) अपने पिता फारूख के साथ सोमवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से हरियाणा जा रहा था। हरियाणा में फारूख को किसी निजी कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन करना था। बाइक को पिता फारूख चला रहा था, जबकि फरमान पीछे बैठा था। कैराना रोड पर नवीन मंडी स्थल के पास ट्रैफिक जाम होने के कारण फारूख ने बाइक सड़क किनारे रोक ली। कुछ देर बाद पुलिस ने ट्रैफिक जाम खुलवा दिया।

इसके बाद वाहन चालकों में पहले निकलने के लिए आपाधापी मच गई। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। फारूख सड़क किनारे खाई में गिर गया, जबकि ट्रक से कुचलने के कारण फरमान की मौत हो गई। इसी बीच चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल फारूख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बुझ गया घर का चिराग
कांधला। घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से फरमान की मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वह रोते हुए अपने फरमान को पुकार रही थी और खुद को उस घड़ी के लिए दोष दे रही थी जब उसने अपने बेटे को नौकरी के लिए हरियाणा भेजा था। उसे क्या पता था कि जल्द वापस घर आने की बात कहकर जाने वाला बेटा अब कभी घर नहीं लौटेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें