शामली में ब्रेनो ब्रेन इनफीस्ट द्वारा ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता में बच्चो को जानकारी देती आशु जैन
- फोटो : SHAMLI
शामली। शहर की आर्यपुरी में स्थित ब्रेन ओ ब्रेन संस्था द्वारा बड्डी आर्टिस्ट कंपीटिशन (ड्राइंग) का पुरस्कार वितरण समारोह का उद्घाटन ऑनलाइन जूम एप के माध्यम से किया गया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डा. चमन लाल ने किया। संस्था की संचालिका आशु जैन ने बताया कि इस कंपीटिशन में प्रदेशभर से 80 हजार बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इसमें शामली जिले के विभिन्न विद्यालयों के 1400 बच्चों ने भाग लिया। यह कंपीटिशन जनवरी माह में आयोजित हुआ था। कोरोना की वजह से पुरस्कार वितरण समारोह मार्च माह में नहीं हो सका था। कक्षा एक से सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली की वंदना रानी व बीएसएम स्कूल के अर्जुन शियोराम ने जनपद में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो में आरूषि चौधरी व रुद्राक्ष देशवाल सेंट फ्रांसिस स्कूल ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन से ईशु विश्वकर्मा, कृष्ण अग्रवाल सेंट फ्रांसिस स्कूल ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मेधावी बच्चों को ऑनलाइन जूम एप से पुरस्कृत किया गया। बच्चों के साथ अभिभावक भी शामिल हुए। संस्था की प्रबंधक उमा जैन ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन आशू जैन ने किया।
शामली में ब्रेनो ब्रेन इनफीस्ट द्वारा ऑनलाइन आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे- फोटो : SHAMLI