फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल बाद इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव मुंडेट कलां में युवक की हत्या में करीब चार साल से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर 15 हजार का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 21 मई 2016 को गांव मुंडेट कलां निवासी प्रमोद कुमार ने थाना आदर्श मंडी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भतीजे राजू की हत्या उसकी पत्नी रूपा ने साढ़ू मुुंशी निवासी गांव बिड़ौली झिमरान थाना झिंझाना के साथ मिलकर कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आरोपी रूपा को तीन दिन बाद 24 मई 2016 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हत्या के बाद से आरोपी मुंशी अपना घर छोड़कर भूमिगत हो गया था। इस मामले में पुलिस ने 12 अप्रैल 2017 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसपी की तरफ से उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी ने बताया कि बुधवार को आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ शामली में झिंझाना रोड पर पूर्वी यमुना नहर पुल के निकट से अपने गांव जाते समय हत्यारोपी मुंशी को गिरफ्तार कर लिया।
जयपुर में रहकर फैक्टरी में कर रहा था काम
आदर्श मंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी मुंशी ने पूछताछ में बताया कि वह शुगर मिल में वेल्डिंग का कार्य करता था। काम से घर लौटते समय कभी-कभी वह अपने साढू राजू के घर रुक जाता था। राजू की अपनी पत्नी रूपा के साथ किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। इसके चलते दोनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। थानाध्यक्ष के मुताबिक हत्या करने के बाद वह और उसकी साली रूपा फरार हो गए थे। रूपा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रूपा जमानत पर जेल से बाहर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुंशी ने पूछताछ में बताया कि हत्या के बाद वह घर छोड़कर बगरू जिला जयपुर राजस्थान में जाकर एक फैक्टरी में नौकरी करने लगा और वहीं पर रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें