फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गैंगस्टर फिरोज, उसकी भतीजी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
झिंझाना के फिरोज की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। गैंगस्टर फिरोज खान के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने फिरोज खान, उसकी भतीजी शोफी समेत तीन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियाें से बदसलूकी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

झिंझाना के मोहल्ला पठानान निवासी गैंगस्टर फिरोज खान की करीब 30 करोड़ रुपये की संपत्ति को पुलिस प्रशासन ने 25 दिसंबर को कुर्क किया था। अब तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर फिरोज खान का वीडियो सामने आया था। वायरल वीडियो में फिरोज खान ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने एनकाउंटर की आशंका जताई थी। इससे अगले दिन फिरोज खान के परिवार की महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उस महिला को फिरोज खान की भतीजी बताया गया। वायरल वीडियो में महिला ने पुलिसकर्मियों पर वीडियो को डिलिट करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया।
इस पर पुलिस ने फिरोज खान, शोबी निवासी टपराना और उमर खान निवासी मेरठ-करनाल रोड रज्जाकनगर ओल्ड राइस मिल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित फिरोज खान ने वीडियो वायरल कर अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क करने के डीएम के आदेश के अनुपालन में संबंधित लोकसेवकों द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में आपराधिक धमकी दी और लोक सेवक द्वारा जारी संपत्ति जब्त करने के अधिकार का विरोध किया है। इसके अलावा सार्वजनिक कार्य में बाधा डालते हुए आत्महत्या करने की धमकी दी गई। शोबी पर थाने आकर पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने और संबंधित वीडियो को फेसबुक सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है।
विज्ञापन

फिरोज ने वीडियो में खुद को हाउस अरेस्ट होना कहा
झिंझाना। गैंगस्टर फिरोज खान का एक और वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में फिरोज खान अपने एक हाथ में लोहे की जंजीर के साथ कुंडे को डालते हुए दिखाई दे रहा है। जंजीर का दूसरा हिस्सा दीवार में फिक्स होना दिखाया। वीडियो में फिरोज खान ने कहा कि उस पर वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाया जा रहा है। उसने कहा कि उसे गोली मरवा दो, लेकिन वीडियो डिलिट नहीं होगी। फिरोज ने कहा इन्हीं झूठे केस से बचने के लिए उसे हाउस अरेस्ट होना पड़ रहा है। वह खुद अपना इंतजाम करेगा। वह हर आधे घंटे में लाइव आता रहेगा। जब तक इंसाफ नहीं मिलता तब तक जंजीर हाथ में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें