फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड कंट्रोल रूम में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट के कंट्रोल रूम का निरीक्षण करतीं डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कोविड कंट्रोल रूम में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने शनिवार देर रात कलक्ट्रेट में बनाए गए एकीकृत कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर और इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों से कहा कि वे सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल अधिकारियों को दें।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि जनपद में कोरोना पॉजिटिव, जो होम आइसोलेट हैं, उनके बारे में रोजाना फोन पर फीडबैक लिया जाए। कमांड सेंटर के कर्मचारियों से होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमित व्यक्तियों के बारे मेें जानकारी ली। डीएम ने कहा कि होम आइसोलेट व्यक्ति नियमित रूप से थर्मामीटर व पल्स ऑक्सीमीटर का प्रयोग करते रहें। उन्होंने कोविड सेंटर झिंझाना में भर्ती कोरोना पॉजिटिव के स्वास्थ्य, खानपान, साफ-सफाई और शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के बार में जानकारी ली। इस दौरान एडीएम अरविंद कुमार सिंह और सीएमओ संजय भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें