ड्रोन कैमरे से लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
शामली, कांधला। आगामी त्योहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने कस्बे में कई स्थानों पर ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, वहीं कस्बे में बाजारों में भी भीड़ नजर आई और रेलवे मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
एसपी अभिषेक झा ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आगामी त्योहारों को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से संदिग्ध लोगों और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त आदेश दे रखे हैं कि असामाजिक तत्व और माहौल खराब करने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाए। आगामी त्योहार दीपावली, धनतेरस, भैया दूज और गोवर्धन पूजा को लेकर पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध लोगों और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही कस्बे में कई स्थानों पर ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान बाजारों में भी खरीदारी के चलते भीड़ रही और रेलवे मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। रेलवे मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहने के कारण वन स्वामियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस दिन भर जाम खुलवाती की नजर आई।