शामली। जिले के प्राथमिक विद्यालय के रिटायर्ड शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के अध्यक्ष चंदन लाल और मंत्री जमनादास के नेतृत्व में जिले के प्राथमिक विद्यालय के रिटायर्ड शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान को सौंपे ज्ञापन में रिटायर्ड शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश के ढाई से तीन लाख वयोवद्ध पेंशनरों का नेतृत्व करता है।
संगठन के 75 वर्ष या उससे से अधिक पेंशनरों की मृत्यु हो चुकी है। 30 हजार पेंशनर न्यायोचित मांगों की आशा में अंतिम दिन गिन रहे हैं। शासन में लंबित पत्रावलियों के निस्तारण में विलंब के कारण पेशनरों के हित बाधित हो रहे हैं। 25 अगस्त 2013 की बैठक में 3500 रुपये पेंशन/पारिवारिक पेंशन की पत्रावली शिक्षा विभाग में लंबित है। लंबित पेंशनर का निस्तारण करते हुए पारिवारिक पेंशन लागू किए जाने की मांग की है।
मौके पर अध्यक्ष चंदन लाल, तेजपाल, मंागेराम, पूर्ण सिंह, श्रीकृष्ण, धर्मपाल, मायाराम, जमनादास, सेवाराम, लक्ष्मीचंद, कटार सिंह, ईश्वर सिंह, चंद्रदत्त शर्मा, घनश्याम सिंह, महावीर सिंह, सुखपाल महेंद्र सिंह, गंगाराम मोहर सिंह , भंवर सिंह, राजवीर सिंह मौजूद रहे।