शामली। क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी गन्ना विभाग से रिटायर्ड सुपरवाइजर जसबीर सिंह ने बैंक के 40 हजार रुपये लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
जसबीर सिंह ने बताया कि शामली में हनुमान रोड स्थित एक बैंक शाखा में खाता है। वे दो दिन पहले खाते से 50 हजार रुपये निकालने गए थे। लॉकडाउन की वजह से बैंक ने बाहर से ही फार्म भरकर देने की व्यवस्था की हुई है। बैंककर्मी ने उन्हें पासबुक व रुपये लाकर दे दिए। जब उसने रुपये गिने तो 40 हजार रुपये अधिक मिले। बैंक के बाहर भीड़ होने पर वे घर चले गए और लंच टाइम में बैंक पर पहुंचे। उन्होंने उसी कर्मचारी के बारे में जिसने रुपये लाकर दिए थे। जब वह नहीं मिला तो उसने यह बात दूसरे कर्मचारी को बताई। बैंककर्मियों ने उसे अंदर बुला लिया। उसने 40 हजार रुपये लौटा दिए