एल्पाइन के छात्र प्रवासी मजदूरों की सेवा में जुटे
थानाभवन। कोरोना वायरस के बचाव को लेकर चल रहे लॉकडाउन में एल्पाइन पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राएं प्रवासी मजदूरों की सेवा में जुटे हैं। शनिवार को छात्रों ने विभिन्न स्थानों पर मजदूरों को जलपान कराया। साथ ही छात्रों ने क्षेत्र के लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमितेश शर्मा ने बताया कि छात्र लोगों को कोरोना से लड़ने के लिए शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए भी लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा छात्र लोगों को सैनिटाइजर बांटना, पक्षियों को पानी पिलाना आदि समाज सुधारक काम कर रहे हैं। बताया कि लॉकडाउन की अवधि पूरी होने तक एल्पाइन पीजी कॉलेज का यह अभियान जारी रहेगा।