फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में व्यापारियों का सम्मान, स्वाभिमान सुरक्षित: विनीत शारदा

विज्ञापन
शामली रेलवे रोड पर भाजपा व्यपार प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष विनित शारदा का स्वागत करते व्यपारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
भाजपा सरकार में व्यापारियों का सम्मान सुरक्षित: विनीत शारदा
विज्ञापन

शामली। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों का सम्मान व स्वाभिमान सुरक्षित है। भाजपा किसान एवं व्यापारियों की रक्षा करने का संकल्प लेकर चल रही है। उन्होंने पूर्व की बसपा व सपा सरकार में व्यापारियों के शोषण होने का आरोप लगाया।
शनिवार को रेलवे रोड पर अवध संगल के प्रतिष्ठान पर पहुंचे विनीत अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने कोरोना काल में राहत देने के लिए व्यापारियों को आर्थिक पैकेज दिया । लघु उद्योगों को लिए व्यापारियों को 50 लाख रुपये तक का लोन बिना गारंटी के देने का काम सरकार ने किया है। केंद्र सरकार द्वारा 50 लाख करोड़ का लोन की स्कीम व्यापारियों के लिए लागू की गई। व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करते हुए व्यापारियों को स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार दिया गया। आज प्रदेश में व्यापारी अपने को सुरक्षित महसूस करता है, जबकि पूर्व की बसपा व सपा की सरकारों में रंगदारी, लूट, हत्या आदि घटनाएं होने से दहशत में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कोरोना काल में व्यापारियों ने बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया है। उद्योग धंधे बंद होने के बावजूद व्यापारियों ने किसी को भूखे पेट नहीं सोने दिया। कैराना विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी होने के नाते विनीत शारदा ने कहा कि भाजपा ने 370 हटाकर अपनी कार्य क्षमता का परिचय दिया। इससे पूर्व, व्यापारियों ने प्रदेश संयोजक का शामली पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, नवनियुक्त जिला संयोजक आशीष मित्तल, अवध संगल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, मयंक बंसल, पंकज गुप्ता, अमित गोयल, पवन बजरंगी, गौरीशंकर मित्तल, श्याम बंसल, अमित गोयल, महेेश गोयल, कमल बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें