फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसी पुलिसकर्मी का सम्मान

Sun, 28 Jan 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
साहसी पुलिसकर्मी सम्म‌ा‌िनत हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य समारोह हुआ। मुख्य अतिथि गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने ध्वजारोहण किया। वहीं, जांबाज पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक ने सम्मानित किया। पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने परेड की सलामी ली। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया और रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। इसके पश्चात इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न (गोल्ड मेडल), एचसीपी बलवीर सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, इंस्पेक्टर उमेश रोरिया और सिपाही शहजाद को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया। साबिर एनकाउंटर में शहीद हुए सिपाही अंकित तोमर के परिवार को राज्यमंत्री सुरेश राणा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, शामली इंडस्ट्रियल इस्टेट मेन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन की तरफ से 2,51,000 रुपये सहायता धनराशि शहीद सिपाही अंकित तोमर के परिजनों को दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि देश की सीमा पर सैनिक रक्षा करते हैं, तो देश के भीतर पुलिस इस कार्य को करती है। समारोह के दौरान सिल्वर बेल्स स्कूल, स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, बीएसएम स्कूल, रॉक गोल्ड स्कूल, सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल, मदरलैंड पब्लिक स्कूल सहित कई स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गाने और नाटकों के माध्यम से एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दीं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी, अजय संगल, पूर्व आईजी विजय कुमार गर्ग, अरुण बंसल, आलोक जैन, निखिल ऐरन, सचिन गर्ग, रोहित गर्ग, मोहित जैन, शशि अरोडा, पूनम राणा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उधर, शामली कलक्ट्रेट में डीएम ने ध्वजारोहण किया। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पलटूराम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह, एसडीएम सुरजीत सिंह, तहसीलदार राकेश त्यागी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें