फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बच्चों को घर पर ही पढ़ाई के उपलब्ध कराएंगे संसाधन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। निपुण भारत अभियान के तहत बच्चों को घर पर ही पढ़ाई के सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि विद्यार्थी घर पर रहकर टॉपिक के आधार पर अपनी पढ़ाई की तैयारी कर सकें। विद्यार्थियों को यू-ट्यूब पर ही सभी विषयों की जानकारी मिलेगी और यह अभियान मस्ती की पाठशाला हर घर के तहत चलेगा।
विज्ञापन

इस समय माध्यमिक स्कूलों की छुट्टी चल रही है, जिसके चलते छात्र पढ़ाई ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। इसकाे देखते हुए शासन ने निपुण भारत अभियान के तहत हर घर पर होगी मस्ती की पाठशाला कार्यक्रम चलाए जाने का निर्णय लिया है। इससे छात्र-छात्राएं आराम से अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। उनको स्कूल खुलने के समय अधिक तैयारी नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए एक एप जारी किया जाएगा, जिस पर सभी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थी इस एप को डाउनलोड करेंगे और उसी पर उन्हें विषयवार जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि निपुण भारत क्विज अभ्यास में निपुण बनाने के सभी प्रश्न होंगे। इसके साथ ही वीडियो लाइब्रेरी पर गणित और विज्ञान के सवाल चुटकियों में ढूंढ लेंगे और उसे दोहरा सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों के सभी शिक्षक प्रत्येक सप्ताह बच्चों के इस एप को साझा करेंगे और घर से सीखने के लिए बच्चों को प्रेरित करेंगे। गणित, विज्ञान के एप अगल-अलग होंगे। इसे यू-ट्यूब पर डाउनलोड करना होगा। उन्होंने बताया कि दो चार दिन में एप जारी कर दिया जाएगा। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें